अजमेर, 16 अप्रेल। कार्यालय ग्राम पंचायत जवाजा पंचायत समिति जवाजा जिला ब्यावर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं कनिष्ठ सहायक श्री किशोर सिंह के विरूद्ध विभागीय राजकार्याे के प्रति लापरवाही एवं घोर उदासीन रहने तथा उच्च अधिकारियों द्वारा बार-बार दिए गए निर्देशों की अवहेलना किए जाने के कारण निलंम्बित किया गया है। इनके विरूद्ध सीसीए नियम 16 के अन्तर्गत आरोप पत्र जारी किए गए है।