अजमेर। जयपुर में गर्भवती महिला से अभद्रता के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। फरार आरोपी राहुल उर्फ राज को पकड़ने के लिए पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में घेराबंदी तेज कर दी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्वालियर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। जयपुर महिला में महिला से अभद्रता करने वाले आरोपी ने अपना हुलिया बदल लिया है। दाढ़ी मूछ कटवा कर एमपी के कोर्ट में सरेंडर किया। एक बड़ी लापरवाही यह भी सामने आई है कि आरोपी जयपुर के एक स्पा सेंटर में काम कर रहा था, लेकिन उसका पुलिस सत्यापन तक नहीं कराया गया था। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब स्पा संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है।