Fri. Apr 17th, 2026
IMG_20260414_194636

 

 

अजमेर, 14 अप्रैल। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संविधान शिल्पी एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अजमेर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके विचार आज भी देश और समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाकर समरस, सशक्त और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

 

इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आमजन की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई यह जयंती समाज में एकता और जागरूकता का संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *