अजमेर, 13 अप्रैल। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आगामी सत्र 2026-27 में प्रशिक्षण के लिए विभिन्न व्यवसाय के लिए अतिथि अनुदेशक के पैनल के लिए निर्धारित शर्तों के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।
महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) श्री शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि संस्थान में आगामी सत्र 2026-27 में प्रशिक्षण के लिए फैशन डिजाईन एण्ड टेक्नोलोजी, स्विंग टेक्नोलोजी, कॉस्मेटोलोजी, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) इन्टीरियर डेकोरेशन एण्ड डिजाईन, इन्फोरमेशन कम्प्यूनिकेशन टेक्नोलोजी सिस्टम मेन्टीनेस (आईसीटीएसएम) के लिए अतिथि अनुदेशक के पैनल के लिए शर्तों के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यार्थीगण कार्य दिवस एवं कार्य समय में संस्थान के नोटिस बोर्ड पर उल्लेखित शर्तों एवं योग्यता आदि का अध्ययन कर 24 अप्रैल को प्रातः 11 बजे तक सादे कागज पर वांछित दस्तावेजों सहित स्वयं उपस्थित होकर इस कार्यालय में आवेदन कर सकते है।