Mon. Apr 20th, 2026
IMG_20260409_165543

अजमेर। अजमेर शहर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहाँ SP ऑफिस परिसर के बाहर एक पिता ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए आत्मदाह का प्रयास किया। पीड़ित पिता ने एसपी ऑफिस के सामने खुद पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ गलत काम हुआ था। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए। व्यक्ति को पकड़ लिया और डीजल की कैन छीन ली। उनके कपड़े उतरवाकर पानी डाला गया। जिससे उनकी जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *