Wed. Apr 22nd, 2026
IMG_20260405_190422

 

 

अजमेर 5 अप्रैल। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैंडपंप मरम्मत अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला कलक्टर श्री लोक बंधु द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक निरीक्षण किए गए। इसी प्रकार स्थानीय उपखंड अधिकारियों तथा विकास अधिकारियों के द्वारा भी अभियान के संबंध में निरीक्षण किए गए। 

 

जिला कलक्टर श्री लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार गर्मी के दौरान आम जन को पेयजल की व्यवस्थित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए रविवार को हैंडपंप मरम्मत अभियान चलाया गया। जिले भर में विभिन्न स्थानों पर हैंडपंपों का जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अकार्यशील हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें क्रियाशील बनाया गया। 

उन्होंने बताया कि जिलेभर में पेयजल की गुणवत्ता के संबंध में भी कार्य किया गया। विभिन्न स्थानों से पेयजल के सैंपल लेकर उनकी जांच करने का कार्य जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। पेयजल के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों के समयबद्ध एवं तत्काल निस्तारण के संबंध में भी त्वरित कार्यवाही की गई। 

 

जिला कलक्टर श्री लोक बंधु के द्वारा दौराई, तबीजी एवं सोमलपुर सहित विभिन्न स्थानों पर हैंडपंप मरम्मत अभियान के दौरान किए गए कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। चालू हैंडपंपों के जल की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। हैंडपंप के जल को पीकर गुणवत्ता को जाना। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों से पेयजल सैंपल लेकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से वार्तालाप कर पेयजल सप्लाई के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। गर्मी के दौरान प्राप्त होने वाले पेयजल के संबंध में भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *