Thu. Oct 22nd, 2026
IMG_20260331_132047

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। नतीजे साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों विषय के जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए करीब 9 लाख अभ्यर्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट केवल रोल नंबर की सहायता से देख सकते हैं। इस बार तीनों संकायों का प्रदर्शन शानदार रहा। विज्ञान वर्ग में 97.52% छात्र पास हुए, जबकि कॉमर्स में 93.64% और आर्ट्स में 97.54% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *