Sun. Nov 15th, 2026
IMG_20260325_134422

अजमेर। अजमेर शहर के पहाड़गंज के जंगल में मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चों ने जंगल में मानव खोपड़ी देखी और उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद मामला सामने आया है। खोपड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि क्षेत्रवासियों ने करीब 6 महीने पहले भी इस खोपड़ी को देखा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभवतः इसका उपयोग तांत्रिक क्रियाओं में किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि खोपड़ी की पहचान और उससे जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *