अजमेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय अजमेर के तत्वाधान में आज दिनांक 23 मार्च को स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय तोपदड़ा अजमेर पर स्काउट गाइड जिला कार्यकारणी समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोविन्द नारायण शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त अजमेर ने की।
सी ओ स्काउट अजमेर नरेन्द्र खोरवाल ने बताया की जिला कार्यकारणी समिति बैठक स्काउट गाइड प्रार्थना से शुरुआत हुई जिला सचिव सत्यनारायण वैष्णव ने समिति के सदस्यों का शाब्दिक स्वागत किया। साथ ही मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त गोविन्द नारायण शर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा दर्शना शर्मा का स्कार्फ पहना कर स्काउट परंपरा से स्वागत अभिनंदन किया।
गत बैठक कार्य अनुमोदन एवं गत बैठक कार्यक्रम की अनुपालन रिपोर्ट सी ओ गाइड अजमेर अनिता तिवारी ने प्रस्तुत की।
सत्र 2025-26 की विशिष्ट उपलब्धि रिपोर्ट एवं आगामी सत्र 2026-27 की प्रस्तावित कार्य योजना पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नरेन्द्र खोरवाल सी ओ स्काउट अजमेर ने जानकारी दी।
माह एक अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक का प्रस्तावित बजट एवं 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ, प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी कि विशिष्ट उपलब्धियों के बारे में जिला सचिव अजमेर सत्यनारायण वैष्णव ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया।
कार्यकारिणी समिति में आये प्रस्ताव जिसमें कार्यक्रम गतिविधि में अधिक से अधिक प्रधानाचार्य को जोड़ा जाए, सभी सकारात्मक दृष्टि एवं पूर्ण मंशा से कार्य करें एवं जिले में सघन ग्रुप विजिट चलाया जाए जिसके माध्यम से गतिविधि सक्रिय हो साथ ही कोटामनी भी वसूल की जाए। जो भी कार्य गतिविधि संचालित को उसका पूरा प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए।
अंत में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं जिला कमिश्नर गाइड वीणा अग्रावत ने समिति सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यकारिणी समिति सदस्यों में महेश शर्मा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, रोशन दीप श्रीमाली ए एल टी सदस्य, राकेश कटारा प्राचार्य IASE TT कॉलेज अजमेर एवं सहायक जिला कमिश्नर स्काउट प्रतिनिधि, पुष्पा धगैया सहायक जिला कमिश्नर गाइड प्रतिनिधि, भंवर लाल शर्मा ए एल टी प्रतिनिधि, शशि शर्मा, नसीर काठात व मिथलेश कुमारी स्काउटर गाइडर प्रतिनिधि, आजीवन सदस्य सूरज गर्ग उपस्थिति रहे।
सादर प्रकाशनार्थ
श्रीमान सम्पादक महोदय
भवदीय
नरेन्द्र खोरवाल
सी ओ स्काउट
अजमेर
9875122887