Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20260321_150016

अजमेर। अजमेर में ईद-ऊल-फितर का पर्व हर्षोल्लास,आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। दरगाह परिसर में स्थित ऐतिहासिक शाहजहानी मस्जिद में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे की दुआ मांगी। सुबह से ही दरगाह शरीफ में जायरीनों का तांता लगा रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों ने नमाज में शिरकत की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे दरगाह क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया, जहां हर ओर खुशी और भाईचारे का संदेश गूंजता रहा।  नमाज  के बाद लोगों ने मिठाइयां बांटी और आपसी प्रेम का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *