अजमेर। देशभर में फेमस अजमेर शहर का चेटीचंड जुलूस की शुरूआत देहली गेट स्थित लाल साहेब मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा में करीब 1 किलोमीटर तक 45 से ज्यादा झांकियां शामिल है। मंदिर समिति की ओर से व्यवस्था को बनाने के लिए करीब 150 से ज्यादा कार्यकर्ता लगाए गए हैं। जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। चेटीचंड जुलूस की शुरुआत दिल्ली गेट मंदिर से स्पीकर वासुदेव देवनानी की ओर से की गई।