अजमेर। अजमेर के नसीराबाद स्थित लाल डिग्गी तालाब में एक युवक द्वारा सुसाइड कर लिया गया। मृतक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है। जो दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। तालाब के किनारे युवक के जूते और एक पत्थर मिला है। जिस पर दुख भरा संदेश लिखा था। मेरी पत्नी और बच्चे माफ करें। स्थानीय लोगों ने युवक को सुबह तालाब की पाल पर बैठे देखा था। लेकिन कुछ ही देर बाद वहां केवल उसके जूते और संदेश लिखा पत्थर मिला। अनहोनी की आशंका पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।