अजमेर। अजमेर शहर में तबीजी के पास दीपक उद्योग गत्ता फैक्ट्री में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते फैक्ट्री में रखा भारी मात्रा में गत्ता और कागज जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।