अजमेर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध 16वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अमेरिकी हमले खासतौर पर ईरान के खर्ग द्वीप के 90 से अधिक सैन्य स्थलों पर केंद्रित हैं। जिसमें हवाई रक्षा प्रणाली, नौसैनिक अड्डे और हवाई अड्डे शामिल हैं। लेकिन तेल से जुड़े ढांचे को अभी तक बचाया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है। कि होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधा डालने पर तेल ठिकानों को भी निशाना बनाया जाएगा।