अजमेर। अजमेर शहर में चोरी का ई-रिक्शा लेकर घूम रहे चोर को पुलिस ने पकड़कर चोरी का ई-रिक्शा आसपास लगे सीसीटीवी चेक कर बरामद कर लिया। जिसके आधार पर चोर को चिन्हित कर टीम ने कार्रवाई करते हुए जवाजा के रहने वाले सुरेंद्र सिंह(22) को गिरफ्तार किया। चोर थाने के आसपास ही ई-रिक्शा लेकर घूम रहा था। जिससे चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले में आरोपी चोर से पूछताछ जारी है।