Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20260312_133446

अजमेर। अजमेर शहर के ग्राम देवरिया में एक युवक को रस्ते में रोक कर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान उसके सिर, दाएं हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। साथ ही कान के पास वार करने से उसका कान का पर्दा फट गया और खून आने लगा। भंवरलाल का आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से उसे अकेला देखकर हमला किया। घटना के तुरंत बाद वह बोराडा थाने पहुंचा और रिपोर्ट दी, लेकिन गंभीर चोटें होने के बावजूद उसका मेडिकल नहीं कराया गया। उसका यह भी आरोप है कि आरोपी घटना के बाद थाने के आसपास ही घूमते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें न तो गिरफ्तार किया और न ही पूछताछ के लिए बुलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *