Sat. Nov 14th, 2026
IMG_20260310_191121

अजमेर। अजमेर में वाल्मीकि समाज ने दो युवकों पर हुए हमले और फायरिंग के विरोध में कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन किया। डाकबंगला से रैली निकालकर आए प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड्स तोड़कर एसपी दफ्तर का घेराव किया। और 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बड़े आंदोलन व सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है। हमला और फायरिंग: गुलाब बाड़ी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवकों (रघुवीर और अर्जुन) से मारपीट की गई। और उन पर फायरिंग कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया।कलेक्ट्रेट घेराव: आक्रोशित लोगों ने बैरिकेड्स गिराकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश किया और एसपी ऑफिस के बाहर धरना दिया। अल्टीमेटम: वाल्मीकि समाज ने अपराधियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है। अन्यथा शहर की सफाई व्यवस्था को बंद करने की चेतावनी दी है। प्रशासन की समझाइश: ग्रामीण एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने समझाइश व आरोपी गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद मामला शांत कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *