अजमेर। चेक बाउंस केस में राजपाल यादव के जेल जाने के बाद जो आर्थिक मदद मिली है। उस पर पत्नी राधा यादव ने रिएक्ट किया है। राधा ने उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया है। जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया। राजपाल यादव ने 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 10 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. उस दौरान उन्होंने भावुक होकर खुलासा किया था।कि उनके पास पैसे नहीं हैं। वह अकेले हैं। और कोई दोस्त नहीं हैं। उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा। इस दुख की घड़ी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री राजपाल यादव की ‘रीढ़’ बनकर खड़ी हो गई है। और मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। अब इस पर राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव का रिएक्शन आया है। राधा ने बताया कि उनके पति की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री से काफी सारे लोग आगे आए हैं। मालूम हो कि जेल में सरेंडर करने के बाद राजपाल यादव का बयान वायरल हो गया था। जिसके बाद सोनू सूद ने सबसे पहले आगे बढ़कर उनकी मदद की और इंडस्ट्री के सभी लोगों से एकजुट होकर एक्टर की मदद की भावुक अपील की थी। इसके बाद तो सभी एक-एक करके उनकी मदद को खड़े हो गए। इस पर राजपाल यादव की पत्नी राधा ने सबका आभार जताया है।