Thu. Nov 12th, 2026
IMG_20260104_164314

अजमेर। जोधपुर शहर की गलियों में आवारा श्वानों का आंतक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं। शहर के पांच बत्ती स्थित नेहरू कॉलोनी में शनिवार रात नौ वर्षीय आशीष पर गली के आवारा श्वानों ने हमला कर दिया। आशीष को हाथ-पैर व सिर पर काट लिया। गनीमत रही कि एक गिग वर्कर की नजर पड़ गई और उसने बच्चे को बचाया। इसके बाद कुछ और लोग गली में आ गए और श्वानों को भगाया। परिजन आशीष को महात्मा गांधी अस्पताल ले गए। घटना का सीसीटीवी सामने आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *