Sat. Oct 31st, 2026
IMG_20251125_190739

 

 

अजमेर 25 नवम्बर। वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई वाहन रैली एवं रक्तदान शिविर के बाद बोर्ड कार्यालय की समस्त शाखाओं एवं परिसर की स्वच्छता के लिए स्वच्छता दिवस 26 नवम्बर, बुधवार को आयोजित किया जाएगा।

 

बोर्ड सचिव श्री गजेन्द्र सिंह राठौड ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में बुधवार को लंच पूर्व समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण अपनी शाखाओं में आंतरिक सफाई, फाईले, रिकॉर्ड सुव्यवस्थित करेंगे। लंच पश्चात बोर्ड व रीट कार्यालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान करेंगे। इस संबंध में विभिन्न दलों का गठन किया है। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का पठन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *