Sat. Oct 31st, 2026
IMG_20251124_185241

 

 

अजमेर , 24 नवंबर। विश्व सिंधी हिंदू फाउंडेशन ऑफ एसोसिएशन के सम्मलेन में भाग लेने हेतु नई दिल्ली प्रवास पर गये राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

श्री देवनानी ने श्री आडवाणी को पुष्प गुच्छ भेंट किया। श्री देवनानी ने श्री आडवाणी की पुत्री सुश्री प्रतिभा आडवाणी और परिवारजनों से भी भेंट कर श्री आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री देवनानी ने श्री आडवाणी की कुशलक्षेम पूछी और स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनायें की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *