Sat. Oct 31st, 2026
IMG_20251124_151645

अजमेर। अब सेना की वर्दी से मिलते जुलते कपड़े नहीं बिकेंगे। भारतीय सेना ने नए डिज़ाइन वाले कोट कॉम्बैट के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार हासिल किए (डिजिटल प्रिंट) इस पंजीकरण के साथ डिज़ाइन और पैटर्न दोनों के बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पूरी तरह से भारतीय सेना के पास सुरक्षित रहेंगे। यह पंजीकरण सेना के एकमात्र स्वामित्व और किसी भी अनधिकृत संस्था द्वारा अनधिकृत निर्माण, पुनरुत्पादन या व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध कानूनी सुरक्षा स्थापित करता है। इन अधिकारों के किसी भी उल्लंघन पर डिज़ाइन अधिनियम, 2000 और डिज़ाइन नियम, 2001 तथा पेटेंट अधिनियम, 1970 के प्रावधानों के अनुसार निषेधाज्ञा और क्षतिपूर्ति के दावों सहित कानूनी परिणाम भुगतने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *