Tue. Oct 27th, 2026
IMG_20251113_155645

अजमेर। जोधपुर में गुरुवार सुबह DGGI टीम पर हमला किया गया। जोधपुर शहर के बासनी आद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ट्रांसपोर्टर के यहां पड़ताल के लिए आई सीजीएसटी विभाग की टीम पर ट्रांसपोर्टर के लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट और धक्का-मुक्की हुई। सीजीएसटी टीम की गाड़ी को ट्रक से टक्कर मारी गई, तोड़फोड़ की गई। इतना ही नहीं, विभाग की टीम के रोकने के बावजूद ट्रांसपोर्टर अपने कार्यालय में रखे कंप्यूटर के CPU तक उठाकर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *