Tue. Oct 27th, 2026
IMG_20251113_152823

अजमेर। महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भारतीय क्रिकेट इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बन गया है। टीम इंडिया की पहली विश्व कप जीत में हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा ने जो प्रदर्शन किया, उसने देशवासियों का दिल जीत लिया। वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहने और रिजर्व में भी जगह न मिलने के बावजूद, जब मौका मिला तो शेफाली ने उसे सुनहरा बना दिया. उन्होंने 78 गेंदों पर 87 रन की शानदार पारी खेली और दो अहम विकेट लेकर भारत को पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का ताज दिलाया। विजय के बाद शेफाली अपने परिवार के साथ बहरोड़ के गांव दहमी स्थित अपनी कुलदेवी मनसा माता मंदिर पहुंचीं। यहां पहुंचते ही उन्होंने अपने वर्ल्ड कप विजेता पदक को माता के चरणों में अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *