Mon. Apr 20th, 2026
IMG_20251111_144624

अजमेर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र  कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। वो आईसीयू में हैं। 10 नवंबर को धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। एक्टर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अब उनकी बेटी ईशा देओल ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है। 89 साल के धर्मेंद्र 31 अक्टूबर को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे। इसके बाद हेमा मालिनी ने एयरपोर्ट पर पैप्स को एक्टर का हेल्थ अपडेट भी दिया था। उन्होंने बताया था कि धर्मेंद्र अब ठीक हैं। वहीं आज सुबह एक्टर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद उनके परिवार के कुछ सदस्यों का अस्पताल आना जाना बढ़ गया है। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *