Tue. Oct 27th, 2026
IMG_20251101_193450

 

 

अजमेर, एक नवंबर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया। 

 

श्री राठौड़ इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, जनसंपर्क में सक्रियता और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

 

श्री राठौड़ ने कहा कि बोर्ड की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता एवं परीक्षा प्रबंधन की विश्वसनीयता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

 

इस अवसर पर बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *