Wed. Oct 28th, 2026
IMG_20251031_191253

 

 

अजमेर, 31 अक्टूबर। रसद विभाग द्वारा पुष्कर मेले के दौरान घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध उपयोग को रोकने के लिए पुष्कर क्षेत्रा में घरेलू गैस सिलेण्डरों की धरपकड़ का अभियान चलाया गया। जांच दल द्वारा 5 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए। 

 

जिला रसद अधिकारी श्रीमती मोनिका जाखड ने बताया कि नौखण्ड मंदिर रामधाम पुष्कर के पवित्रा भोजनालय, पुष्कर मेला ग्राउण्ड के अशोक रावली, कपालेश्वर महादेव मंदिर के जय सांवरिया सेठ नाश्ता, श्री श्याम टी स्टॉल एवं दिल्ली के मशहूर छोले कुल्छे से एक-एक घरेलू एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए। इस फर्मों का यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है। साथ ही ये प्रकरण ईसी एक्ट 1955 की धारा 6 ए में जिला कलक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। जांच दल में प्रवर्तन निरीक्षक श्री राहुल वेदवाल, श्री महेन्द्र कुमार यादव एवं श्री मुकेश कुमार बुगलिया रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *