Wed. Oct 28th, 2026
IMG_20251031_145044

अजमेर। राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की सीधी और स्पष्ट धमकी रजिस्ट्रार प्रशासन की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई। धमकी भरे संदेश ने कोर्ट परिसर में भारी दहशत पैदा कर दी. सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और पूरे इलाके में स्पेशल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। डरावने ईमेल में साफ लिखा गया था कि हाईकोर्ट को उड़ाने के अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं है। संदेश में कुछ जज एवं स्टाफ सदस्यों के नामों का जिक्र भी था और तमिलनाडु से जुड़े कुछ मामलों का हवाला दिया गया। भेजने वाले ने कहा कि वह संपत्ति को नुकसान पहुँचाना चाहते हैं और तुरंत पूरा परिसर खाली करवा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *