Fri. Oct 30th, 2026
IMG_20251024_125735

 

 

अजमेर। अति. जिला मजिस्ट्रेट – शहर, अजमेर के निजी सचिव पद पर कार्यरत श्री मनोज विश्वकर्मा के 18 अक्टूबर को आकस्मिक निधन होने के कारण आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में जिला कलक्टर श्री लोक बंधु, अति. जिला मजिस्ट्रेट – शहर श्री गजेन्द्र सिहं राठौड़, अति. जिला कलक्टर – भू.रू. श्रीमती वन्दना खोरवाल सहित कलेक्ट्रेट में कार्यरत सभी कार्मिकों ने उपस्थित होकर श्री विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनिट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *