Tue. Nov 10th, 2026
IMG_20250916_193442

 

 

                अजमेर, 16 सितम्बर। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत विधायक श्रीमती अनिता भदेल द्वारा अजमेर शहर के समस्त सफाई कर्मचारी एवं आमजन के लिए बीमा शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर बुधवार 17 सितम्बर को प्रातः 10 बजे मनुहार गार्डन आदर्श नगर रोड़ बिहारीगंज पर आयोजित होगा। 

                विधायक श्रीमती भदेल ने बताया कि इस शिविर में समस्त सफाई कर्मचारी एवं आमजन को पीएम-जीवन ज्योति योजना, पीएम-सुरक्षा बीमा योजना, सुकन्या योजना, नए खाते खोलना, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के नवीन आधार कार्ड, आरडी, पीएलआई, पीपीएफ खाते, दुर्घटना बीमा के साथ मेडिकल की सुविधा योजना, पोस्ट ऑफिस की अन्य बचत सेवाओं की जानकारी तथा अन्य डाक विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *