Sun. Nov 15th, 2026
IMG_20250707_191715

 

 अजमेर, 7 जुलाई। जिले में वित्तीय समावेशन से संबंधित योजनाओं से संबंधित अभियान आगामी 30 सितम्बर तक संचालित होंगे। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर जन-धन खातों, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभांवित किया जाएगा। 

 अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविरों में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के पुराने खातों की केवाईसी करने के साथ ही नए जन-धन खाते हाल ही में व्यस्क हुए व्यक्तियों के खोले जाएंगे। मंगलवार, 8 जुलाई को पींसागन की अलीपुरा, किशनगढ़ की अमरपुरा, केकड़ी की बघेरा एवं नाईकी ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार बुधवार, 9 जुलाई को अजमेर ग्रामीण की बीर, श्रीनगर की बाघसुरी, सरवाड़ की भगवानपुरा एवं सांपला ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गुरूवार, 10 जुलाई को अरांई की बरोल, किशनगढ़ की बांदरसिंदरी, सावर की आमली एवं पारा ग्राम पंचायत, 11 जुलाई को पीसांगन की भगवानपुरा, श्रीनगर की देरांठू, भिनाय की बड़ली एवं नागोला ग्राम पंचायत, 14 जुलाई को अजमेर ग्रामीण की बड़लिया, अजमेर ग्रामीण की गेगल, केकड़ी की भराई एवं नीमोद में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *