Sun. Nov 15th, 2026
IMG_20250707_191142

 

           अजमेर, 7 जुलाई। जल संसाधन विभाग के अनुसार अजमेर में 236, बुढ़ा पुष्कर में 169, गोविन्दगढ़ में 52, पुष्कर में 165, नसीराबाद में 334.5, पीसांगन में 124, मांगलियावास में 166, गेगल में 30.2, रूपनगढ़ में 193, किशनगढ़ में 138, श्रीनगर में 146, बान्दरसिन्दरी में 161, अरांई में 230, सरवाड़ तहसील में 241, सरवाड़ पुलिस थाना में 250, गोयला में 363, केकड़ी में 333, सावर में 210 तथा भिनाय में 210 मिली मीटर पानी बरसा है। जिले में अब तक 197.45 एमएम औसत वर्षा हुई है। गत वर्ष की तुलना में अब तक 26.79 प्रतिशत वर्षा अधिक रिकार्ड की गई है। 

 

*अजमेर जिले के बांधों में पानी की स्थिति*

          अजमेर, 7 जुलाई। जल संसाधन विभाग के अनुसार 15 जून से अब तक अजमेर के लसाडिया बांध में 9 फीट 10 इंच, रामसर में 7 फीट 6 इंच, मदन सरोवर धानवा में 12 फीट, बिसुन्दनी बांध मेें 10 फीट 8.5 इंच, आनासागर में 10 फीट तथा ताज सरोवर अरनिया में 10 फीट 10 इंच पानी भरा है।

            इसी प्रकार पारा प्रथम में 9 फीट 9 इंच, लोरडी सागर में एक फीट 6 इंच, पारा द्वितीय में 8 फीट, फायसागर में 22 फीट एक इंच, नाहर सागर पीपलाज में 8 फीट 2.4 इंच तथा शिवसागर न्यारा में 10 फीट 11 इंच पानी भरा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *