Sat. Nov 21st, 2026
IMG_20250408_192154

 

 अजमेर, 8 अप्रैल। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को अटल जन सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। इस माह के द्वितीय गुरूवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण समस्त ब्लॉक स्तर पर अटल जन सेवा शिविर का आयोजन बुधवार 9 अप्रैल को किया जा रहा है। जिला कलक्टर द्वारा जनसुनवाई एवं पर्यवेक्षण करने के साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों की समीक्षा भी की जाएगी।

 अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी ने बताया कि उपखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई को अटल जन सेवा शिविर में समायोजित किया गया है। ये शिविर प्रातः 10 बजे से जन सुनवाई पूरी होने तक आयोजित होंगे। इनमें समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इनके लिए सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपखण्ड पुष्कर एवं रूपनगढ़ के शिविर उपखण्ड मुख्यालय पर तथा उपखण्ड अजमेर, नसीराबाद, किशनगढ़, पीसांगन, अरांई, केकड़ी, सावर, भिनाय एवं सरवाड़ के शिविर पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित होंगे। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा भिनाय के शिविर में जनसुनवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *