Sat. Nov 21st, 2026
IMG_20250406_152145

अजमेर। पिछले 525 वर्षों से निकल रही राठौड़ बाबा की सवारी अजमेर की विरासत और परम्परा का अनूठा हिस्सा है। यह सवारी अजमेर में प्रति वर्ष चैत्र सुदी दशमी को धूमधाम से निकाली जाती है। इस बार यह सवारी 7 अप्रेल को निकाली जाएगी। इससे पहले चैत्र सुदी सप्तमी को राठौड़ बाबा और गणगौर का जोड़ा उतारा जाता है। इस सवारी की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। इस सवारी को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। यह सवारी घसेटी मौहल्ला से शुरू होकर नला बाजार, खजाना गली, घीमंडी, नया बाजार, चौपड़ होती हुई आगरागेट भोजनशाला पहुंचेगी। जहां पूजा-अर्चना के बाद पुनः इसी मार्ग से होती हुई घसेटी मौहल्ला पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *