अजमेर। एक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्होंने शुक्रवार यानी 4 अप्रैल को 87 साल की उम्र में अंतिम सांसें ली। उनके निधन से फिल्मी इंडस्ट्री पर मातम पसरा हुआ है। मनोज कुमार को प्यार से ‘भारत कुमार’ के नाम से जाना जाता था। बता दें मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को ब्रिटिश भारत के उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रांत के छोटे से शहर एबटाबाद (अब पाकिस्तान में) में हुआ था।