Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250328_192355

 

 अजमेर, 28 मार्च। रसद विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के अवैध उपयोग की सूचना पर अजमेर क्षेत्रा में घरेलू गैस सिलेण्डरों की धरपकड़ का अभियान चलाया गया। शुक्रवार को जांच दल द्वारा 4 एलपीजी घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।

 जिला रसद अधिकारी श्री नीरज कुमार जैन ने बताया कि राज गेस्ट हाउस एण्ड रेस्टोरेन्ट जनाना अस्पताल के सामने से 4 घरेलू एलपीजी सिलेण्डर जब्त किए गए। इस फर्म का यह कृत्य एलपीजी ऑर्डर-2000 का उल्लंघन है। साथ ही यह प्रकरण ईसी एक्ट 1955 की धारा 6 ए में जिला कलक्टर के न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी श्रीमती सुनिता शर्मा, प्रवर्तन निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार यादव, श्री मुकेश कुमार बुगालिया एवं श्री राहुल वेदवाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *