Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250328_143439

अजमेर। म्यांमार में 28 मार्च को भूकंप के बेहद शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता 7.7 मापी गई। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि भूकंप का केंद्र मंडाले शहर के पास 10 किलोमीटर की गहराई में था. म्यांमार में आए भूकंप के तगड़े झटकों का असर थाईंलैंड की राजधानी बैंकॉक तक महसूस हुआ। भूकंप की वजह से बैंकॉक पूरी तरह से लॉकडाउन है. मेट्रो सेवाएं रोक दी गई हैं। शेयर बाजार में ट्रेडिंग भी थम गई है। एयरपोर्ट और सबवे बंद कर दिए गए हैं। थाईलैंड में भूकंप से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 50 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *