Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250326_194440

 

 

अजमेर। किशनगढ़, 26 मार्च 2025 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी से बुधवार को दिल्ली स्थित उनके निवास पर खींवसर (नागौर) विधायक रेंवतराम डांगा ने आत्मीय भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कृषि, किसान कल्याण तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

 

विधायक डांगा ने खींवसर क्षेत्र में कृषि से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों और किसानों की आवश्यकताओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार किसान हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ राजस्थान सहित पूरे देश के किसानों को मिल रहा है।

 

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान प्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार की योजनाओं से अधिकाधिक लाभ दिलाने को लेकर चर्चा हुई। भागीरथ चौधरी ने कहा कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं और कृषि क्षेत्र के सतत विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *