Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250326_193714

 

          अजमेर, 26 मार्च। अक्षय तृतीया (आखातीज) एवं पीपल पूर्णिमा पर अबूझ सावा होने के कारण काफी संख्या में बाल विवाह सम्पन्न होने की सम्भावना रहती है। कुछ व्यक्तियों द्वारा अबूझ सावों की आड में बाल विवाहों को अंजाम दे दिया जाता है। विशेष सतर्कता रखने के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट से प्राप्त दिशा-निर्देशों की अनुपालना में अतिरिक्त कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) कार्यालय में बाल विवाह की रोकथाम के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष आगामी एक अप्रैल से प्रारम्भ किया जाकर आगामी आदेशों तक क्रियाशील रहेगा। एडीएम शहर नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी होंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री संजय सावलानी (9414355500) नियंत्रण कक्ष के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी होंगे। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0145-2630304 है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे निरन्तर तीन पारियों में क्रियाशील रहेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *