Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250324_190831

 

            अजमेर, 24 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह के अन्तर्गत 26 मार्च को किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।  

           अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल ने बताया है कि किसान सम्मेलन में बुधवार 26 मार्च को किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम, राज्य स्तरीय कार्यक्रम बीकानेर में ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा चिकित्सा मंत्रीगणों की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। बुधवार 26 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जेएलएन ऑडिटोरियम अजमेर में होगा। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी के प्रगतिशील किसान, पशुपालक, पोल्ट्रीपालक, डेयरी, कृषि मंडी और सहकारिता की योजनाओं से संबंधित किसान, लाभार्थी तथा जिले के समस्त एफपीओ के प्रतिनिधि एवं सदस्यों के अतिरिक्त जिले के जनप्रतिनिधिगण भाग लेंगे। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *