Sun. Nov 22nd, 2026
IMG_20250322_060737

 

 

                अजमेर। अजमेर विकास प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता को निलंबित किया गया है। अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता श्री रघुनन्दन सिंह चौहान के विरूद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के तहत विभागीय जांच कार्यवाही विचाराधीन है। श्री रघुनन्दन सिंह चौहान को निलम्बित कर जिला कलक्टर कार्यालय अजमेर में मुख्यालय किया गया है। अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री अनिल कुमार पुनिया ने बताया कि प्राधिकरण में कार्यरत 6 होमगार्डस को भी तुरन्त प्रभाव से कार्यमुक्त कर उपस्थिति मूल विभाग में देने के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *