Thu. Oct 22nd, 2026
20240316_124203

अजमेर। अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन हॉस्पिटल के नवनियुक्त अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने शनिवार को अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधीक्षक ने अस्पताल में 100 100 फीट की दूरी पर डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए। साथ ही स्टाफ को आईडी कार्ड के साथ अस्पताल में आने की बात कही। पार्किंग व्यवस्थाओं को भी लेकर डॉक्टर अरविंद खरे ने स्पष्ट निर्देश दिए पार्किंग व्यवस्था सही तरीके से करवाई जाए। ताकि आने वाले वाहनों को कोई परेशानी ना हो साथ ही स्टाफ को कहा गया। कि काम को लेकर किसी प्रकार की कोताही बरतने ने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *