Thu. Oct 22nd, 2026
20240313_195625

 

           अजमेर, 13 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही किसी भी स्तर पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए नागरिकों के लिए एक आॅनलाईन सी-विजिल मोबाइल एप निर्वाचन विभाग द्वारा विकसित की गई है। 

              उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार गौतम ने बताया कि सी विजिल मोबाइल एप एक महत्वपूर्ण आईटी तकनीक है, जिसके माध्यम से प्रत्येक भारतीय नागरिक निर्वाचन प्रक्रिया का सजग प्रहरी बन सकता है। सी विजिल मोबाईल एप के माध्यम से आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट पर फील्ड यूनिट 100 मिनट के भीतर कार्रवाई करती है। उपयोगकर्ता नागरिक को स्मार्टफोन में सी-विजिल मोबाइल एप इंस्टाल करना होगा। सी विजिल मोबाइल एप से उपयोगकर्ता नागरिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट फोटो या 2 मिनट का विडियो रिकाॅर्ड करके कर सकता है। भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) द्वारा स्वचालित स्थान मानचित्राण के साथ फोटो विडियो अपलोड किया जाता है। इसे सफलतापूर्वक अपलोड करने के बाद नागरिक को एक विशिष्ट आईडी मिलती है इसके द्वारा मोबाइल पर की गई कार्यवाही को ट्रैक किया जा सकता है।

           उन्होंने बताया कि सी विजिल मोबाइल एप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की जा चुकी है। एक बार जब नागरिक ने शिकायत दर्ज करा दी तो तुरंत यह सूचना जिला नियंत्राण कक्ष में पहुंच जाती है जहां से इसे एक फील्ड यूनिट को सौंपा जाता है। फील्ड यूनिट में फ्लाइंग स्क्वाड, स्टेटिक सर्विलांस टीम व रिजर्व टीम आदि होते है। प्रत्येक फील्ड यूनिट में जीआईएस आधारित मोबाइल ऐप होता है। इससे फील्ड यूनिट जीआईएस संकेतों और नेविगेशन तकनीक से सीधे स्थान पर पहुंच कर कार्रवाई करती है। फील्ड यूनिट द्वारा शिकायत पर कार्यवाही करने के बाद फील्ड रिपोर्ट संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी के निर्णय और निपटान के मोबाइल ऐप के माध्यम से आॅनलाईन भेजी जाती है। यदि रिपोर्ट की घटना सही पाई जाती है तो कार्रवाई की सूचना भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी जाती है। शिकायतकर्ता नागरिक को 100 मिनट के भीतर स्थिति से अवगत करवा दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *