Thu. Oct 22nd, 2026
20240313_194956

 

           अजमेर, 13 मार्च। राज्य सरकार के अभियान शुद्ध आहार – मिलावट पर वार के तहत फूड सेफ्टी की 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत हटुंडी में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित किया गया। सीएमएचओ डाॅ. ज्योत्सना रंगा ने बताया कि शिविर में 60 फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन आवेदन प्राप्त हुए। फूड सेफ्टी जागरूकता शिविर में विशेषकर स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य पदार्थों के रखरखाव, भंडारण, विक्रय आदि एवं फूड सेफ्टी संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। फास्ट फूड विक्रेताओं एवं आमजन को पोस्टर, बैनर प्रदर्शनी के जरिए बाजरा, ज्वार, रागी जैसे मोटे अनाज का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी के माध्यम से मौके पर आसपास की काॅलोनियों के नागरिक एवं व्यापारियों के खाद्य पदार्थों के नमूनों की निःशुल्क जांच की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, स्पाॅट एनालिस्ट अरविंद सेन, राजकुमार इंदौरिया ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *