Thu. Oct 22nd, 2026
20240310_200250

 अजमेर, 10 मार्च। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी एवं भू-जन विभाग मंत्री श्री कन्हैयालाल रविवार 10 मार्च को अजमेर में उनके द्वारा 441 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनीता भदेल ने बताया कि वे दोपहर 3 बजे जाग्रति नगर अजमेर में 355 लाख की लागत के भूतल जलाशय का लोकापर्ण करेंगे। इसके पश्चात् शहरी जल योजना के अंतर्गत जे.पी. नगर अजमेर में 86 लाख की लागत से बनने वाले नवीन उच्च जलाशय का अपराह्न 4.30 बजे शिलान्यास करेंगे। दोनों स्थानों पर उनके संबोधन का कार्यक्रम रखा गया है। यहां से उनका जयपुर प्रस्थान का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *