Thu. Oct 22nd, 2026
20240307_193412

 

 अजमेर 7 मार्च। आगामी लोकसभा चुनाव, 2024 हेतु विधानसभा क्षेत्रा – अजमेर उत्तर के क्षेत्राधीन भगवंत यूनिवर्सिटी, अजमेर में स्वीप गतिविधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत् मतदान संबंधी नारे, मतदाता शपथ, मतदाता वीएचए एप और 12 दस्तावेजों के बारे में बताया गया। भगवंत यूनिवर्सिटी, अजमेर प्रधानाचार्य डाॅ. वी.के. शर्मा द्वारा विश्वविद्यालय के लगभग 2500 विद्यार्थियो एवं स्टाफ सदस्यों को वाॅट्सएप एवं मेल के माध्यम से मतदान जागरूक संदेश दिया गया। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र सिंह राठौड के निर्देशन में अजमेर उत्तर में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

 इस अवसर पर श्रीमती मीना शर्मा स्वीप प्रभारी अजमेर उत्तर विधानसभा, जिला आईकन लोकसभा चुनाव 2024 श्री रवि बंजारा, आभा गांधी, सुरेश कुमार, भावना शर्मा, योगेश्वर पारिक, शिवचरण चैधरी, भवानी सिंह, दीपक शर्मा मय टीम एवं अन्य ईआरओ नार्थ स्टाफ आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *