Thu. Oct 22nd, 2026

 

 

                   अजमेर, 7 मार्च। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, माखुपुरा अजमेर एवं एमएसएमई नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला आगामी 11 मार्च को प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा अजमेर में होना प्रस्तावित है। 

                   जिले के सहायक शिक्षुता सलाहकार (प्रथम) एवं उपनिदेशक अनिल कुमार शर्मा ने जिले में स्थित ऐसे राजकीय व निजी विभागों एवं प्रतिष्ठानों जिनमें कुल कार्मिकों की संख्या 30 से अधिक है, उन्हें निर्देशित किया है कि उन्हें अपने कार्मिकों की संख्या का 2.5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देना अनिवार्य होगा। अतः वे इस मेले में अप्रेंटिस की नियुक्ति के लिए अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति प्रदान करें। संस्थान के शिक्षुता प्रभारी व सर्वेयर ओम प्रकाश शर्मा ने जिले के आईटीआई योग्यताधारी व फ्रेशर अभ्यर्थियों का आव्हान किया है, कि वे इस मेले में उपस्थित होकर प्रशिक्षण से लाभान्वित हों। उन्होंने बताया कि विभाग व प्रतिष्ठान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा अजमेर के अप्रेंटिसशिप सर्वेयर श्री प्रमोद कुमार कांकाणी समूह अनुदेशक एवं मेला संयोजक से सम्पर्क कर अपनी स्टॉल बुक करा सकते है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *