Thu. Oct 22nd, 2026
20240304_152634

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने नोटिफिकेशन जारी कर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) और कृषि विभाग में कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। पीआरओ और कृषि अधिकारी के लिए क्रमश: 6 और 25 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सभी पद स्थायी हैं और विभाग से प्राप्त कुल रिक्त पदों की संख्या में कमी या वृद्धि की जा सकती है।

कृषि अधिकारी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रेल (रात 11.59 बजे) तक चलेगी, जबकि पीआरओ पदेां के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू होगी और अभ्यर्थी 3 अप्रेल (रात 11.59 बजे) तक आवेदन कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया

पीआरओ पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। वहीं, कृषि अधिकारी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। परीक्षा का स्थान और तिथि की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *