Thu. Oct 22nd, 2026
20240302_132313

अजमेर। स्कूल और कॉलेज के साथ सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च माह छुट्टियों की भरमार लेकर आया है। मार्च माह हिंदू त्योहारों के महीने के रूप में जाना जाता है। मार्च में होली और महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। फरवरी की तुलना में मार्च एक त्योहारी महीना है। इस वजह से कई दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं। मार्च माह में सबसे पहले महाशिवरात्रि है, फिर होली और गुड फ्राइडे जैसे बड़े त्योहार आ रहे है। इसके चलते विद्यालय और कॉलेज बंद रहेंगे। जबकि इस बार 8 मार्च को सरकारी छुट्टी तो रहेगी लेकिन बैंक खुले रहेंगे। जबकि 23, 24 व 25 मार्च को तीन दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे। 23 को शनिवार, 24 रविवार तथा 25 को होली रहेगी। महाशिवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्त्व है। यह त्योहार तीन कहानियों के लिए लोगों में जाना जाता है। एक माता पार्वती से भगवान महादेव का विवाह, दूसरा- तांडव नृत्य और तीसरा- भगवान शिव ने जहर पीकर पूरी दुनिया को बचाने का कार्य किया। हरणी महादेव, तिलस्वां महादेव समेत अन्य बड़े धार्मिक स्थलों पर मेले अन्य कार्यक्रम होते है। होली के अलावा मार्च माह में गुड फ्राइडे के दिन भी स्कूल व बैंक बंद रहते है।

कहां कब अवकाश

2 मार्च शनिवार सरकारी

3 मार्च रविवार बैंक

8 मार्च महाशिवरात्रि सरकारी

9 मार्च दूसरा शनिवार बैंक

10 मार्च रविवार बैंक

16 मार्च शनिवार सरकारी

17 मार्च रविवार बैंक

23 मार्च शनिवार बैंक

24 मार्च रविवार बैंक

25 मार्च होली बैंक

29 मार्च गुड फ्राइडे सरकारी

30 मार्च शनिवार सरकारी

31 मार्च रविवार बैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *