Thu. Oct 22nd, 2026
20240302_115205

अजमेर। मौसम एक बार फिर पूरी तरीके से बदल चुका है। प्रदेश में कल कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई। इसके साथ बिजली गिरने से छह लोगों की मौत भी हो गई। मौसम विभाग की ओर से आज भी 23 जिलों में तेज बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य 10 जिलों में स्थिति को सामान्य बताया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की गई है कि जहां अलर्ट जारी किया गया है। वहां जरूरत होने पर ही लोग बाहर निकले। अन्यथा घरों में रहे। इसके अलावा मौसम की स्थिति बिगड़ने पर पेड़ों, कच्ची दीवारों और बिजली के पोल के खड़े ना रहें। जैसे ही तेज हवाएं चले, तभी सुरक्षित स्थान की शरण लें। आज अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, सिरोही, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली, श्रीगंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसके साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *